फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women ran to the forest to hear the snarl of the leopard

तेंदुए की गुर्राहट सुन जंगल से भागी महिलाएं

Wed, 06 May 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा) Updated Wed, 06 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Women ran to the forest to hear the snarl of the leopard

मंगलवार को आदमखोर तेंदुए की मौत के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बुधवार की सुबह बष्टा गांव से कुछ दूर एक तेंदुआ फिर दिखाई दिया। गांव की महिलाएं अपने मवेशियों को चुगाने खेतो में गई थीं, तेंदुए की गुर्राहट सुनकर उन्होंने घर की ओर दौड़ लगा दी।

विज्ञापन


बष्टा गांव निवासी भागीरथी देवी और अन्य महिलाएं बुधवार को मवेशियों को चुगाने खेतों में गई थीं। सुबह करीब 11 बजे तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के गुर्राने की आवाज से घबरा कर वह घर भाग आईं। गत दिवस आदमखोर तेंदुए को शिकारी ने मारा गिराया था। जिस स्थान पर आमदखोर तेंदुुआ मारा गया था उससे 100 मीटर दूर बुधवार को फिर से एक तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। जैैंती तहसील के अंतर्गत सुनाड़ी, कुंज, सेल्टाचापड़, स्योनानी, उड्यिारी, फटक्वालडुंगरा, पितना, टिकर, चुपड़ा, त्योनरा, नौगांव, कनरा, रणाऊं, दाड़िमी मल्ला बिनौला, तल्ला बिनौैला, नौगांव, सुरचौड़ा, बकस्वाड़ सहित कई गांवों में लंबे समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है।
विज्ञापन


तल्ला बिनौला निवासी चंद्रा बिष्ट ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने एक तेंदुए को मार गिराया, लेकिन आज फिर एक तेंदुआ दिखाई दिया। क्षेत्र में एक और तेंदुआ दिखाई देने से लोगों को अकेले आवाजाही करने में जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed