फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Protested Against Stone Crusher

मटेना में प्रस्तावित स्टोन क्रशर के विरोध में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women Protested Against Stone Crusher
गरुड़ के जैसर में ज्ञापन सौंपती महिलाएं। - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत जैसर के मटेना तोक में स्टोन क्रशर के संचालन की भनक लगने पर जैसर के ग्रामीणों ने ढिकुरा पुल के पास प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने बागेश्वर जिला मुख्यालय को जा रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जैसर तोक के मटेना में एक व्यक्ति ने स्टोन क्रशर संचालन की कार्यवाही की औपचारिकताएं पूरी कर शासन को प्रस्तुत की है। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने जैसर की प्रधान चंपा पांडे, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष हीरा सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्षा राधा देवी, कोषाध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में ढिकुरा पुल पर प्रदर्शन किया। इसी बीच गरुड़ से जिला मुख्यालय जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का महिलाओं ने वाहन रोक लिया। महिलाओं ने सीएम के नाम का ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष बिष्ट को सौपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित क्रशर के पास आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और कृषि भूमि है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मटेना में क्रशर संचालन की अनुमति नहीं दी जाए। इधर, ग्रामीण केशर सिंह ने बताया कि मटेना तोक में प्रस्तावित क्रशर के लिए ग्रामीणों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। क्रशर से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र काफी दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed