फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women Integration Council seminar arose in the state of alcohol captive demand

महिला एकता परिषद की संगोष्ठी में  उठी प्रदेश में शराब बंदी की मांग

Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women Integration Council seminar arose in the state of alcohol captive demand
द्वाराहाट में महिला एकता परिषद की गोष्ठी में ‌‌‌‌‌व‌िचार रखती म‌‌ह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महिला एकता परिषद की संगोष्ठी में सरकार से प्रदेश में पूर्ण रूप से शराब बंदी करने की मांग उठाई गई। कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। संगोष्ठी में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चर्चा की। जंगली जानवरों की समस्या हल नहीं होने पर आक्रोश जताया। इसके लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराया। ऐलान किया कि वोट उसी प्रत्याशी को दिया जाएगा, जो जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की बात करेगा।

परिषद की स्थापना के 20 साल पूरे होने पर परिषद की ओर से शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित संगोष्ठी में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं उमड़ पड़ी। महिलाओं ने कहा कि सरकारों की नाकामी के चलते पहाड़ बर्बाद हो रहे हैं। शराब का प्रचलन बढ़ चुका है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कहा कि जब एक दिन में पूरे भारत में नोटबंदी की जा सकती है तो जंगली जानवरों के आतंक से निपटने के लिए ठोस नीति क्यों नहीं बनाई जा सकती। इस मौके पर कई महिलाओं चुनाव में स्थायी निवासी प्रत्याशियों को ही जिताने पर जो दिया। 
विज्ञापन


संगोष्ठी में मुख्य अतिथि परिषद की प्रदेश संयोजिका अनुराधा पांडे ने कहा कि विस में जंगली जानवरों के आतंक की बात को प्राथमिकता से रखनी चाहिए। भिकियासैंण की प्रमुख हिमानी नैनवाल ने महिला संगठनों से इस संघर्ष को अनवरत रखने का आह्वान किया। द्वाराहाट की प्रमुख ममता भट्ट ने अभियान की सराहना की। दन्या से पहुंची पुष्पा देवी ने भी जंगली जानवरों की समस्या  उठाई।  परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गा बिष्ट ने चौपट होती खेती के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। लक्ष्मी देवी, हंसी देवी, गोविंदी देवी, शीला देवी, प्रभा बिष्ट, रेवती देवी, पार्वती रावत,, गोदावरी देवी, तुलसी देवी, मोहनी देवी, हेमा नेगी आदि ने भी विचार रखे। संचालन परिषद की सचिव मधुबाला कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला एकता परिषद की संगोष्ठी में पहुंची अधिकांश वक्ताओं ने कुमाऊंनी में विचार रखे। सनणैं की प्रधान पुष्पा रावत ने कहा कि छह मैंसों बीच बटि मीं महिला प्रधान चुनी रयूं। चुनाव में उनुल एक डबल ले खर्च नी करी।  कहा कि बानर, सूअरों आतंक हैं निजात दिलूंण मांग लीबेर प्रधानों दगड़ि मैंल दिल्ली में राष्ट्रपति दगड़ि मुलाकात करी, लेकिन क्ये फरक नी पड़ि।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed