फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   88-year-old Jayadutt Sharma, active from the Jan Sangh era through to the BJP, has passed away.

Almora News: जनसंघ काल से भाजपा तक सक्रिय रहे 88 वर्षीय जयदत्त शर्मा का निधन

Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
88-year-old Jayadutt Sharma, active from the Jan Sangh era through to the BJP, has passed away.
जयदत्त शर्मा।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के वयोवृद्ध भाजपा नेता और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जयदत्त शर्मा का शनिवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उम्र के आखिरी पड़ाव तक वह समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से सोमेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जनसंघ के दौर से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे शर्मा ने अपना जीवन समाजसेवा, शिक्षा और संगठनात्मक कार्यों के लिए समर्पित किया। बीएड डिग्री धारक जयदत्त शर्मा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मनान में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह इस विद्यालय में प्रधानाचार्य भी रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े शर्मा ने ग्राम पंचायत के प्रधान के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। जयदत्त शर्मा की सक्रियता और समय की पाबंदी क्षेत्र में उनकी खास पहचान थी। उम्र बढ़ने के बावजूद वह अल्मोड़ा, ताकुला, द्वाराहाट, रानीखेत, सोमेश्वर और कौसानी में आयोजित कार्यक्रमों में पैदल ही पहुंच जाते थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह मनान स्थित स्थानीय घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed