फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A massive crowd will surge at the 'Mahajan Aakrosh Rally' on October 13; village heads, too, will raise a spirited call.

Almora News: 13 अक्टूबर को महाजनाक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब, ग्राम प्रधान भी भरेंगे हुंकार

Sat, 10 Oct 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A massive crowd will surge at the 'Mahajan Aakrosh Rally' on October 13; village heads, too, will raise a spirited call.
चौखुटिया ​स्थित रामगंगा आरती घाट में धरने पर बैठे क्षेत्र के लोग।
चौखुटिया (अल्माेड़ा)। चौखुटिया क्षेत्र की सात सूत्री मांगों पर गेवाड़ विकास समिति का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 13 अक्तूबर को समिति ने महाजनाक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली को सफल बनाने के लिए आंदोलनकारी गांव-गांव पहुंचकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिलने से आंदोलनकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आंदोलन के नौवें दिन रामगंगा आरती घाट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने 13 अक्टूबर की रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का भरोसा भी दिलाया। इसी दिन से क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सात सूत्रीय मांगें क्षेत्र की जनता के हितों से जुड़ी हैं। इनके समाधान के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने आम जनता, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से रैली में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आंदोलनकारियों के लगातार बढ़ते जनसंपर्क अभियान और आगामी रैली को लेकर क्षेत्र में हलचल तेज है। वहां अशोक कुमार, संजय कठायत, जीवन सिंह नेगी, जगत सिंह किरौला, बचे सिंह, लीलाधर मठपाल, किरन नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed