फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman saved her life by fighting with leopard for two minutes

Almora News: दो मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई खुद की जान

Thu, 25 Apr 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman saved her life by fighting with leopard for two minutes
अल्मोड़ा। ताकुला के पोखरी गांव में घर से सिर्फ 100 मीटर दूर गाय चरा रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दो मिनट तक तेंदुए के साथ चले संघर्ष के बाद महिला ने अपनी जान बचाई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पोखरी गांव की भागुली देवी (48) पत्नी राजेंद्र सिंह सुबह के समय गाय के साथ घर से 100 मीटर दूर पहुंची थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच सकी। ग्रामीणों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि तेंदुए ने अपने पंजों से महिला के शरीर पर गहरे घाव किए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दिन-दहाड़े गांव के नजदीक तेंदुए के महिला पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन




एक साल में तेंदुए ने दो लोगों को मारा

अल्मोड़ा। वन विभाग के मुताबिक बीते एक साल में तेंदुए के हमले में दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब भी नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए का आतंक बना हुआ है। नगर के खत्याड़ी, गर, करबला, माल सहित हवालबाग, रानीखेत, ताड़ीखेत, सोमेश्वर, सल्ट के साथ ही अन्य हिस्सों में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। एक माह पूर्व सल्ट में तेंदुए ने वाहन से उतरे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गधोली में तेंदुए ने आठ बकरियां मारीं
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के गधोली में तेंदुए ने जंगल चरने गईं आठ बकरियों को मार डाला। इस घटना से गांव में दहशत है। सूचना के बाद वन विभाग ने तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं।



रेंजर, अल्मोड़ा, मोहन राम आर्या ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला घायल हुई है। टीम को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। टीम गश्त कर रही है। गधोली में ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed