फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Woman's Post Office

अल्मोड़ा में खुला मंडल का पहला संपूर्ण महिला उपडाकघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's Post Office
संपूर्ण महिला उपडाकघर का उद्घाटन करते डाक अधीक्षक कंचन सिंह चौहान। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर के बल्ढौटी में स्थित उपडाकघर को संपूर्ण महिला उपडाकघर का दर्जा मिल गया है। अब इस उपडाकघर को महिलाएं ही संचालित करेंगी। अधीक्षक अधीक्षक मंडल कंचन सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। बताया कि यहां के पुरुष कर्मचारियों को स्थानांतरित कर इस उपडाकघर को महिला कर्मचारियों के सुपुर्द किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से इस उपडाकघर को चयनित कर संपूर्ण महिला उप डाकघर का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अल्मोड़ा-बागेश्वर मंडल का पहला महिला संपूर्ण उपडाकघर है। यहां उपडाकपाल पिंकी आर्या और पैकर नीमा जोशी को तैनाती दी गई है। शुक्रवार को पांच नए बचत खाते भी खुलवाए गए। इस दौरान सहायक अधीक्षक जगत चंद्र, डाक निरीक्षक सुमित कुमार सिंह फर्त्याल, जनसंपर्क निरीक्षक हरीश कोरंगा, सिस्टम मैनेजर ठाकुर सिंह बगड़वाल, विशाल साह, सुमन तिवारी, तनुजा बिष्ट, भवानी गुंज्याल, श्वेता सागर, काजल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed