{"_id":"586d33084f1c1b4436158464","slug":"with-the-deployment-of-the-cpu-to-improve-traffic-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू की तैनाती से भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू की तैनाती से भी यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की तैनाती के बाद बेशक बगैर हेलमेट दोपहिया दौड़ाने वालों पर अंकुश लगा है, लेकिन बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है, अव्यवस्था के चलते यातायात व्यवस्था फिर गड़बड़ा गई है। लोग दुकानों के आगे वाहनों को खड़ा कर गायब हो जाते हैं, जिस कारण पल-पल बाजार में जाम लग रहा है और परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते वर्ष अक्तूबर में नगर में सीपीयू की तैनाती हुई। ट्रैफिक पुलिस को सीपीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई, तब से नगर में बगैर हेलमेट दोपहिया दौड़ाने वालों पर अंकुश लग गया। आए दिन चालानों से लोगों में सीपीयू का खौफ तो बना हुआ है, लेकिन बाजार की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद लोग वाहनों को धड़ल्ले से बाजार में खड़ा कर देते हैं और वाहनों को लॉक कर वहां से घंटों गायब हो जाते हैं, जिसके चलते पूरी व्यवस्था गड़बड़ा जा रही है। व्यापारियों द्वारा दुकान के आगे वाहन खड़ा नहीं करने की सलाह दी जाती है तो लोग आगबबूला हो जाते हैं। व्यवसायी महेश जोशी का कहना है कि आड़े-तिरछ़े खड़े वाहनों के कारण समस्या बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन को कई बार इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ट्रैफिक पुलिस को भी इस समस्या के निराकरण को सख्त कदम उठाने चाहिए। इधर कोतवाल संजय गर्ब्याल का कहना है कि शिकायत मिल रही है, इस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन