फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wife's death saddened lamp with traders sitting on dharna

पत्नी की मौत से दुखी दीपक व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे

Sat, 18 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 18 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife's death saddened lamp with traders sitting on dharna
गोविंद कुंजवाल ने दी सांत्वना - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। व्यापारी नेता दीपक वर्मा की पत्नी ललिता वर्मा की सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में डॉक्टर्स की कथित लापरवाही से लोगों में गुस्सा है। दीपक वर्मा के साथ ही व्यापारियों और अन्य संगठनों के लोग शुक्रवार प्रात: दस बजे से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और एसटीएच के लापरवाह डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धरना स्थल पर पहुंचकर एसटीएच मामले की जांच कराने और अल्मोड़ा अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दीपक वर्मा और अन्य लोगों ने धरना समाप्त किया। 

विज्ञापन


प्रसव के दौरान पत्नी की मौत से दुखी नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा शुक्रवार सुबह दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में एससनबीसीयू सुविधा मुहैया कराने और एसटीएच के डॉक्टर्स द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद ही काफी संख्या में व्यापारी और विभिन्न संगठनों के लोग भी धरना स्थल पहुंच गए। वर्मा का कहना था कि जिला मुख्यालय के अस्पतालों में कोई सुविधाएं नहीं है।
विज्ञापन


सुविधाओं के अभाव में गर्भवतियों और अन्य रोगियों का हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया जाता है। वहां भी समुचित उपचार नहीं मिलने से गर्भवती और लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। अस्पताल में धरने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी केएस नगन्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी आदि अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने समस्याओं  के समाधान को कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो बजे विधानसभा अध्यक्ष ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रसूता की मौत पर दुख जताया। कुंजवाल ने कहा कि एसटीएच मामले की जांच और अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सीएम से वार्ता की जाएगी। साथ ही व्यापारी प्रतिनिधियों की शनिवार को रानीखेत में सीएम हरीश रावत से वार्ता कराई जाएगी।


इसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने और वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, महासचिव मनोज सिंह पवार और अन्य पदाधिकारी, उपपा नेता पीसी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, एसडीएम विवेक राय, सीओ अव्वल सिंह रावत आदि मौजूद थे। इधर क्षेत्र भ्रमण पर निकले अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि महिला अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी ताकि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को रेफर करने की आवश्यकता न पड़े। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed