{"_id":"5cdafad7bdec22073b6527cb","slug":"when-will-the-isbt-be-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब पूरा होगा आईएसबीटी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरा होगा आईएसबीटी का निर्माण
Tue, 14 May 2019 10:58 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Tue, 14 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोअर मालरोड में सोलह करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के निर्माण में बजट का अड़ंगा लग रहा है। निर्माण एजेंसी ने दिसंबर 2018 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, पर 16 करोड़ के सापेक्ष अब तक शासन से 5.78 करोड़ ही मिले हैं। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट में आईएसबीटी के लिए दो करोड़ का प्राविधान किया था, पर अब तक यह पैसा नहीं मिला है। जिस कारण आईएसबीटी का काम शीघ्र पूरा होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
नगर में मालरोड में परिवहन निगम का डिपो किराए केे भवन से संचालित होता है। यहां पर सड़क में तीन बसें ही एक साथ खड़ी हो सकती हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर कई बार जाम की समस्या भी रहती है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 16 करोड़ रुपये की लागत के आईएसबीटी को मंजूरी दी। लोअर मालरोड में 2016 से आईएसबीटी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। यह कार्य दिसंबर 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
कार्य प्रारंभ होने के बाद से निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को अब तक 16 करोड़ के सापेक्ष 5.78 करोड़ रुपये ही अवमुक्त हुए हैं। इस धनराशि से निर्माण एजेंसी ने रिटर्निंग वॉल, आईएसबीटी के दो मंजिले भवन में लिंटर डालने समेत अन्य काम पूरे कर लिए हैं। सरकार ने मार्च 2018 में आईएसबीटी के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया था पर यह पैसा अब तक निर्माण एजेंसी को अवमुक्त नहीं हुआ है। जिस कारण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है।
विज्ञापन