फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When Will Khadera Village Gets Road

Almora News: आठ किमी की पैदल दौड़ लगाने के बाद मिलती है बस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
When Will Khadera Village Gets Road
सल्ट विकासखंड के खदेरागांव में रोड नही होने से ऐसे ले जाते है अस्पताल। संवाद - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा) (पंकज मेहरा)। सल्ट ब्लॉक के खदेरागांव के लोगों के लिए सड़क महज सपना बनकर रह गई है। हाल यह है कि यहां की 2 हजार से अधिक आबादी को आठ किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद वाहन नसीब होता है।
विज्ञापन

खदेरागांव में सड़क न होने से नाराज ग्रामीणों ने पिछले विधानसभा चुनाव बहिष्कार की धमकी दी थी। बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है। बस पकड़ने के लिए ग्रामीण आठ किमी खड़ी चढ़ाई पैदल तय कर जालीखान पहुंचते हैं। गर्भवतियों व बीमारों को भी डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

खदेरागांव के लोगों को डाक सुविधा का लाभ उठाने के लिए सात किलोमीटर दूर पोस्ट आफिस बांगीधार जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के अभाव में हो रहा आर्थिक नुकसान
मौलेखाल। सड़क न होने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। गांव में फल, सब्जी का उत्पादन तो होता है लेकिन उन्हें बाजार तक पहुंचाने में खर्च के सापेक्ष आय नहीं होती है, ऐसे में लोग अपनी जरूरत के लिए सब्जी-फसलें बोते हैं। संवाद

ग्रामीणों की बात--
नंदी देवी का कहना है कि सड़क न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल्द सड़क बननी चाहिए।
जमन सिंह का कहना है कि सरकारें अब तक गांव की समस्या को नजरअंदाज करती आ रही हैं। कुबेर सिंह कहते हैं कि गांव तक सड़क पहुंच जाए तो बीमारों और गर्भवतियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब हो सकेंगी। प्रधान हेमा देवी कहती हैं कि सड़क और अन्य दिक्कतों को लेकर समय-समय पर प्रशासन को जगाया लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। गांव के लिए सड़क पहली जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed