फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When Will Chiliyanaula Gets Dumping Zone

Almora News: चिलियानौला में पांच साल बाद भी नहीं बना कूड़ा निस्तारण केंद्र

Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
When Will Chiliyanaula Gets Dumping Zone
रानीखेत(अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगरपालिका के अस्तित्व में आने के पांच साल बाद भी कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बन सका है। पालिका अब तक इसके लिए जमीन नहीं खोज सकी है और करार के तहत छावनी परिषद के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में चिलियानौला नगर पालिका अस्तित्व में आई। नगर से हर रोज चार टन से अधिक कूड़ा निकलता है। पालिका गठन के तीन माह बाद छावनी परिषद के घिंघारिखाल ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने का करार हुआ जो आज तक जारी है। स्थानीय लोगों ने जल्द ट्रंचिंग ग्राउंड अस्तित्व में लाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बोले लोग
रानीखेत के लोग नगरपालिका में शामिल किये जाने की मांग कर रहे हैं। पालिका को स्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि भविष्य में स्थानीय लोगों के साथ ही स्वयं पालिका को दिक्कत न झेलनी पड़े।- कमलेश बोरा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में सफाई की व्यवस्था तो सही है लेकिन स्थायी कूड़ा निस्तारण केंद्र न होने से भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पालिका को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।- अरुण रावत, पूर्व सभासद, चिलियानौला।

कोट- ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पालिका प्रयासरत है। जमीन की तलाश की जा रही है। फिलहाल कूड़े का निस्तारण एग्रीमेंट के तहत छावनी परिषद के ट्रंचिंग ग्राउंड में किया जा रहा है।- प्रवीण कुमार सक्सेना, ईओ, नगर पालिका, चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed