{"_id":"6685bb5df8ead17c650ae4b4","slug":"when-school-opened-than-closure-order-almora-news-c-232-1-alm1001-114035-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जब विद्यार्थी पहुंचे स्कूल तब आया छुट्टी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जब विद्यार्थी पहुंचे स्कूल तब आया छुट्टी का आदेश
Thu, 04 Jul 2024 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सिस्टम की सुस्ती विद्यार्थियों पर पड़ी भारी, भीगते हुए पहुंचे स्कूल और लौटना पड़ा बैरंग
अल्मोड़ा। जिले में आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश की मार विद्यार्थियों को सहनी पड़ी। मौसम विभाग ने पहले से ही जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। स्कूलों में छुट्टी का आदेश तब जारी किया गया जब कई विद्यार्थी भीगते हुए स्कूल पहुंच गए थे।
मौसम विभाग ने दो जुलाई के बाद जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। सोमवार देर रात जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएम विनीत तोमर ने मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और एक से 12 वीं तक के सभी विद्यार्थियों के अवकाश का आदेश जारी किया। बुधवार को भी भारी बारिश को देखते हुए सुबह 8:11 बजे स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी हुआ। जबकि इससे पहले ही स्कूल पहुंचने का समय हो गया था। कई विद्यार्थी भारी बारिश के बीच भीगते हुए स्कूल पहुंच गए थे। उन्हें स्कूल पहुंचकर अवकाश की जानकारी मिली और वे फिर भीगते हुए घर लौटे।
स्कूलों में करना पड़ा बस्ता जमा
भारी बारिश के बीच कई विद्यार्थी भीगते हुए विद्यालय पहुंचे। उनके कपड़ों के साथ ही बस्ता भी भीग गया। ऐसे में कई विद्यालयों में उनके बस्ते जमा करने पड़े तब जाकर वे फिर से भीगते हुए घर लौटे।
विज्ञापन
कोट-विद्यालयों में अवकाश का आदेश देरी से मिलने से इस तरह की दिक्कत आई। कई विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए थे। -अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।