फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Someshwar Festival resonated with folk song performances, artists enthralled the audience

Almora News: लोकगीतों की प्रस्तुतियों से गूंजा सोमेश्वर महोत्सव, कलाकारों ने बांधा समा

Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 31 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Someshwar Festival resonated with folk song performances, artists enthralled the audience
दीप प्रज्वलित कर सोमेश्वर महोत्सव का शुभारंभ करती मंत्री रेखा आर्या व अन्य।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तीन दिवसीय सोमेश्वर महोत्सव सीजन-4 का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। पहले दिन आयोजक मंडल ने गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोकगीतों की प्रस्तुतियों से लोकसंस्कृति और पारंपरिक संगीत की झलक पेश की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को क्षेत्र की लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद लोकगायक प्रेम बिष्ट ने मां राजराजेश्वरी के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका खुशी जोशी, लोकगायक दर्शन फर्स्वाण, राकेश खनवाल, लोकगायिका लक्ष्मी रावत और रितु लोहिया ने एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत किए। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में पहुंचे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष नीमा भंडारी, संरक्षक विजय भंडारी, उपाध्यक्ष गोपाल गुसांई, शिब्बू रावत, रितिक कोहनी, रितिका भंडारी, गर्व भंडारी, सोनू वर्मा, प्रेम बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महेश नयाल, राजेंद्र कैड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed