फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Emphasis placed on soil health and scientific farming

Almora News: मृदा स्वास्थ्य और वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on soil health and scientific farming
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) की ओर से विकासखंड हवालबाग के बिमोला गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को पर्वतीय क्षेत्रों में मिट्टी की सेहत सुधारने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेपी आदित्य ने खेत बचाओ अभियान के मुख्य उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने मृदा संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने पर विशेष प्रकाश डाला। डॉ. आदित्य ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खादों का प्रयोग करने के बजाय हमेशा मृदा परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही संतुलित और विवेकपूर्ण मात्रा में उर्वरकों का उपयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि उत्पादन की दीर्घकालिक स्थिरता और पोषक तत्वों के बेहतर प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पर्वतीय खेती में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को खुलकर साझा किया। किसानों ने मुख्य रूप से जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान, कुरमुला कीट के प्रकोप से नष्ट हो रही जड़ों, मिट्टी की जांच के प्रति जागरूकता की कमी और विशेष रूप से प्याज की फसल में लगने वाले झुलसा व अन्य रोगों की गंभीर समस्या उठाई। इसके साथ ही काश्तकारों ने समय पर कृषि इनपुट (बीज-खाद) की उपलब्धता और तकनीकी जानकारी मिलने में होने वाली कठिनाइयों से भी वैज्ञानिकों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिमोला की ग्राम प्रधान माया जोशी और उनके पति प्रकाश जोशी का सहयोग रहा। इस दौरान 45 महिला और 31 पुरुष किसानों को वैज्ञानिक खेती से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया गया। इस अभियान का सफल समन्वयन डॉ. बीएम.पांडेय, डॉ. जेपी आदित्य, डॉ. संथिया एस, वर्षा चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed