फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   When I turn 26, I will come wrapped in the tricolour...

Almora News: जब 26 साल का हो जाऊंगा तो तिरंगे में लिपटकर आऊंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
When I turn 26, I will come wrapped in the tricolour...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी ने अपने बेटे से जुड़ीं भावुक यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि बीरेश्वर बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखता था और देश सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहता था।
पिता के अनुसार जब बीरेश्वर कक्षा 9 में पढ़ता था, तभी उसने अपने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी कि जब मैं 26 साल का हो जाऊंगा तो तिरंगे में लिपटकर आऊंगा। उसकी यह बात आज सच्चाई बन गई।
विज्ञापन

प्रमोद नाथ गोस्वामी ने बताया कि उनका बेटा बेहद अनुशासित और सादगीपूर्ण जीवन जीता था। वह फिजूलखर्ची के सख्त खिलाफ था और अक्सर कहता था कि पापा फिजूल खर्च करने से अच्छा है किसी गरीब बच्चे की फीस भर दी जाए। बताया कि उनका बेटा काफी जांबाज अफसर था इसीलिए उसने असम रेजीमेंट का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि असम रेजीमेंट का एक स्लोगन है तगड़ा रहो। उनका बेटा जब भी छुट्टियों में घर आता था तो उनसे कहता था पापा तगड़ा रहो।
इस दौरान बेटे को याद कर वह भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि बीरेश्वर की पदोन्नति कैप्टन के पद पर दो दिन बाद होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही वह देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed