फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   What is the statewide struggle for the capital

राजधानी के लिए प्रदेशव्यापी संघर्ष को कमर कसी

Wed, 23 May 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 23 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
What is the statewide struggle for the capital
स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने को प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए गांव-गांव कूच करते हुए संघर्ष को प्रदेशव्यापी बनाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में चौखुटिया में हुई राजधानी बनाओ गर्जना रैली के मौके पर आयोजित सभा में गैरसैंण के स्थायी राजधानी बनने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सभी दलों के लोगों से साथ आकर व्यापक आंदोलन शुरू करने की अपील की गई। 

विज्ञापन


रामगंगा के तट पर स्थित अगनेरी मंदिर परिसर के बहुउद्देश्यीय सभागार में स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति की ओर से  गर्जना रैली के मौके पर हुई सभा में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए लोगों को फिर से एकजुट कर संघर्ष की रूपरेखा बनाने पर जोर दिया गया। कहा गया। कहा कि राज्य निर्माण के अट्ठारह साल बाद भी आम उत्तराखंडवासियों के सपनों के अनुरूप राजधानी का निर्माण नहीं हो पाया है। सभा में कहा गया कि राजधानी के लिए राज्य आंदोलन की तरह एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। कहा गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता की समस्याओं का समाधान राज्य के केंद्र बिंदु गैरसैंण में राजधानी बनने से ही हो सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण महज एक स्थान नहीं है बल्कि आम जनता की उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है जिनके माध्यम से उन्हें अपनी तमाम समस्याओं का समाधान नजर आता है। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और पर्यटन उत्तराखंड की रीढ़, है परंतु सरकार की गलत नीतियों के चलते इन्हें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष चारू तिवारी, राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, गजेद्र सिंह नेगी, कमला पवार, मनीष सुंदरियाल, रामबहादुर, जीवन नेगी, एलडी मठपाल, राजेंद्र कांडपाल, आनंद सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह नेगी, मनोहर रावत, प्रेमसिंह अटवाल, बिपिन शर्मा आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी और संचालन नरेंद्र मेहरा ने किया। इस मौके पर चौखुटिया और गैरसैंण ब्लॉक के तमाम लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed