फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Welcome to Manskhand tableau, center of attraction among people

Almora News: मानसखंड झांकी का हुआ स्वागत, लोगों के बीच रही आकर्षण का केंद्र

Fri, 21 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Manskhand tableau, center of attraction among people
अल्मोड़ा के चौघानपाटा से झांकी रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र
अल्मोड़ा। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड की झांकी मानसखंड शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। स्थानीय लोगों ने झांकी का स्वागत किया। उन्होंने झांकी के साथ सेल्फी लेकर खुशी जताई।
विज्ञापन

मानसखंड झांकी का नगर के चौघानपाटा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, आनंद बिष्ट सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर झांकी को अन्य हिस्सों के लिए रवाना किया। झांकी 25 अप्रैल तक जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिला है जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मंदिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग और वनों को शामिल किया गया। इसके लिए उन्होंने शिल्पियों को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed