फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water supply stalled on second day

दूसरे दिन भी पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 19 May 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Fri, 19 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled on second day
पानी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश से नगर के कई इलाकों में दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। परेशान लोगों को नौलों की शरण में जाना पड़ा। बीते दो दिनों में हुई तेज बारिश से कोसी नदी में काफी मात्रा में सिल्ट जमा हो गया था। इसके बाद जल संस्थान के कोसी में लगे पंप बंद हो गए थे। 
विज्ञापन

   बृहस्पतिवार को कोसी में सिल्ट आ जाने से पूरी रात पंप बंद रहे और शुक्रवार सुबह से पंपिंग शुरु हुई। पूरी रात पंप बंद रहने से नगर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप रही। कुछ इलाकों में ही आपूर्ति हो सकी। लोग रानीधारा, कपीना, धारानौला, खत्याड़ी, चंपानौला, नरसिंहबाड़ी, कैंट स्थित सिद्धनौला आदि जल स्रोतों में सुबह से पानी के लिए लाइन लगाते दिखे। सिद्धनौला में छावनी क्षेत्र के जवान भी पानी भरने पहुंचे। जल संस्थान के जेई बचे सिंह देवड़ी ने बताया कि कोसी नदी में जल स्तर कम होने के बाद बृहस्पतिवार रात कर्मचारियों ने कोसी स्थित पंप हाउस के आसपास सफाई की, जिसके बाद शुक्रवार सुबह तीनों पंप चला दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोसी में स्थिति सामान्य रहने पर शनिवार को सप्लाई हो सकेगी। 
विज्ञापन


बाजार से खरीदा पानी, होटल व्यवसायी भी परेशान 
अल्मोड़ा। पानी नहीं आने से परेशान लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों में पानी की बोतलें खरीदनी पड़ीं। मालूम हो कि इन दिनों बाहर से काफी संख्या में लोगों के घरों में मेहमान आए हुए हैं लेकिन बीते दो दिन से पानी नहीं होने के कारण लोगों को मेहमान नवाजी भारी पड़ रही है। लोग बाजार से महंगे दामों में पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर हैं। जबकि पानी नहीं होने से कई होटल व्यवसायी पर्यटकों को कमरे नहीं दे सके। पानी की कमी के कारण दो दिनों में पर्यटन व्यवसाय पर भी काफी फर्क पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed