फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Scarcity Leads a Protest

जुलूस निकाल कर जल संस्थान कार्यालय में की तालाबंदी, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water Scarcity Leads a Protest
अल्मोड़ा जल संस्थान के ऑफिस में तालाबंदी करते ग्रामीण - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गर्मी के दिनों में पानी की नियमित आपूर्ति न होने से बुधवार को खत्याड़ी के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर चौघानपाटा स्थित जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जिससे कार्यालय में कुछ समय कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर से सटी ग्राम पंचायत खत्याड़ी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने माल रोड में वन विभाग दफ्तर के समीप से जुलूस निकाला। जुलूस माल रोड होते हुए चौघानपाटा स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी। बाद में जल संस्थान के अधिकारी मौके पर आए और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और तालाबंदी खुल गई। लोगों ने बताया कि खत्याड़ी ग्राम पंचायत में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी पानी आ रहा है तो कभी नहीं आ रहा है। कभी पानी का फोर्स इतना कम होता है कि एक बाल्टी भरने में ही समय लग जाता है। पानी निर्धारित समय पर नहीं आता है जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती है। ग्रामीण आधा किमी दूर नौले, धारों से पानी ढो रहे हैं। यहां भी सुबह से ही पानी के लिए लोगों की कतार लग रही है। जिससे लोगों को जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। तालाबंदी करने वालों में हरीश कनवाल, भुवन जोशी, कमलेश जोशी, चंदन कनवाल, नवीन मेहता, राम सिंह, पंकज कनवाल, राजेंद्र कनवाल, सुंदर कनवाल, हेम चंद्र, बहादुर जीना, मनीष कनवाल, लक्ष्मी कनवाल, माया कनवाल, शोभा रावत, संजय कनवाल, बीना महाजन शामिल हैं।
विज्ञापन

पानी की गंभीर समस्या बनी है। पानी नियमित न आने से काफी दिक्कतें हो रही है। जल संस्थान पूरा बिल वसूलता है लेकिन पानी नहीं दिया जा रहा है। पानी की किल्लत जल्द दूर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन कनवाल, खत्याड़ी
लोगों को हर काम छोड़कर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। कम से कम लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक तो पानी दिया जाना चाहिए। पानी न आने पर मजबूरी में तालाबंदी करनी पड़ रही है।

राजेंद्र कनवाल, खत्याड़ी
गांव में कई लोग पशुपालन भी करते हैं। पानी की किल्लत के चलते पशुओं के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। पानी की नियमित और निर्धारित समय पर आपूर्ति की जानी चाहिए।
राम सिंह कनवाल, खत्याड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed