फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water In Under Construction Site

Almora News: बैजनाथ बैराज का पानी निर्माणाधीन पुरुड़ा पंपिंग योजना में भरने से केपीसीएल कंपनी को लाखों का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water In Under Construction Site
गरुड़ में पुरुड़ा पंपिंग योजना स्थल बैराज के पानी से हुआ जलमग्न - फोटो : GARUD
बैजनाथ बैराज का पानी निर्माणाधीन पुरुड़ा पंपिंग योजना में भरा
विज्ञापन

केपीसीएल कंपनी को लाखों का नुकसान, मजदूरों से भागकर बचाई जान
गरुड़ (बागेश्वर)। मौसम खराब होने के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बिना पूर्व सूचना बैजनाथ बैराज को खाली कर दिया। इससे गोमती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बैराज से 500 मीटर दूर निर्माणाधीन पंपिंग योजना में काम कर रहे श्रमिक बाल.बाल बचे। केपीसीएल कंपनी के मुताबिक उसे लाखों का नुकसान पहुंचा है।
सिंचाई विभाग ने बैजनाथ बैराज के गेट रविवार दोपहर खोल दिये। बैराज से 500 दूर केपीसीएल कंपनी के कई श्रमिक गोमती नदी में पंपिंग योजना का निर्माण कार्य कर रहे थे। नदी का जलस्तर बढ़ने से नेपाली श्रमिकों ने भागकर अपनी जांच बचाई। बैराज के पानी से निर्माणाधीन पंपिंग योजना स्थल जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन

कोट
बिना पूर्व सूचना के सिंचाई विभाग ने बैराज के गेट खोल दिये। जिससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। नेपाली श्रमिक निर्माण स्थल से भागते नहीं तो बहुत बड़ी घटना घटती। राजू उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर केपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले बैजनाथ झील में किसी स्थानीय व्यक्ति का कीमती सामान गिर गया था। इसमें आईडी भी थी। बागेश्वर के उत्तरायणी मेले को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से तब झील के पानी की निकासी नहीं की गई। रविवार शाम को झील के पानी की निकासी की गई। निकासी काफी धीरे.धीरे की गई। पंपिंग योजना को नुकसान होने की जानकारी नहीं है।
नरेंद्र सिंह बिष्ट जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed