फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisys in Basera Dwarahat

दो-दो योजनाओं के बावजूद बसेरा और छतगुल्ला के ग्रामीण प्यासे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water Crisys in Basera Dwarahat
कुमाऊं मंडल में गहराया पेयजल संकट। - फोटो : water problem14.jpg
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जल संस्थान की दो दो पेयजल योजनाओं के बावजूद ग्राम पंचायत बसेरा और छतगुल्ला की करीब तीन हजार की आबादी पेयजल संकट झेल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारी सूचना के बावजूद मौन हैं और ग्रामीणों को पानी के लिए दूर दराज के गधेरों की शरण लेनी पड़ रही है। कहा कि शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन होगा।
बसेरा की प्रधान बसंती देवी ने बताया कि खीरोघाटी पेयजल योजना और द्वाराहाट गधेरे से बनीं दोनों पेयजल योजनाएं एक सप्ताह से बंद पड़ी हैं लेकिन विभाग आंख मूंदे बैठा है। ग्रामीणों को दूर गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आए दिन 25 गांवों के लिए बनी खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना के विद्युत फ्यूज उड़ने और मोटर फुंकने की घटनाएं होती रहती हैं।
आरोप लगाया कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मोटर फुंक रही हैं। उन्होंने ग्राम बसेरा में अवैध संयोजन चलने, घर घर नल कार्यक्रम के तहत खुले नल बिछाकर छोड़ देने के भी आरोप लगाए। ग्रामीणों ने शीघ्र व्यवस्था बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed