फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crisis in many villages of Basot region for many days

बासोट क्षेत्र के कई गांवों में कई दिनों से पानी का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in many villages of Basot region for many days
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजना जीर्ण-शीर्ण होने से न्याय पंचायत बासोट के कई गांवों में बीते पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल व्यवस्था पुख्ता करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार हेमंत मेहरा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि लंबे समय से बासोट न्याय पंचायत में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी है।
विज्ञापन

चार पंपों में से एक ही काम कर रहा है। सबसे अधिक पेयजल संकट कुनझीणा में बना हुआ है यहां पेयजल स्रोत सूख जाने से ग्रामीण मीलों दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं जबकि गांव में इन दिनों 80 प्रवासी भी पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी कम मात्रा में मिलने से गांवों में पानी को लेकर आपसी विवाद भी हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, प्रधान इनोली पूजा देवी, संदीप खुल्बे, हरीश नाथ, हिमांशु गिरी, नंदन गिरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed