फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crisis at Tarikhet Dwarahat

ताड़ीखेत और द्वाराहाट के गांवों में रुक नहीं रहा पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Water crisis at Tarikhet Dwarahat
धमकोट में स्रोतों से पानी ढोती महिलाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
ताड़ीखेत/द्वाराहाट। ताड़ीखेत और द्वाराहाट ब्लॉक के गांवों में पानी का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताड़ीखेत के फल्दाकोट, चौगांव, धूराफाट, ताड़ीखेत सहित तमाम स्थानों पर लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। द्वाराहाट के धमकोट में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने लाइन गलत बिछाई है, इस कारण पानी नहीं चढ़ पा रहा है। लाइन बदलने की मांग भी ग्रामीणों ने मुखर कर दी है। जल संस्थान के अधिकारियों के अड़ियल रवैये के चलते ग्रामीणों की शिकायत दूर नहीं की जाती। पेयजल योजना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंता भी जुड़ा हुआ है। यहां भी पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। समस्या से जूझ रहे ग्रामीण कैलाश चंद्र साह, पंकज साह, कार्तिकेय साह, चंदन सिंह, पंकज सिंह, महेश सिंह, राम सिंह, मोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन

-ताड़ीखेत क्षेत्र में भी पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा है, जिस कारण लोग परेशान होकर रह गए हैं। पानी की किल्लत को दूर करने के लिए दूर दराज के स्रोतों से पानी ला रहे हैं। परिवार के परिवार पानी ढोने में लगे रहते हैं।-किशन बिष्ट, गैरड़, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खेती का कार्य गेहूं की कटाई में समय नहीं मिलने से ग्रामीण शासन-प्रशासन की नाकामियों से काफी आक्रोशित हैं। पानी जुटाएं या गेहूं कटाई ग्रामीण करे। जल संस्थान पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जिस कारण परेशानी हो रही है।-हेम नेगी, कोठार, ताड़ीखेत।

-सूखे हुए नलों ने हर घर जल-हर घर नल योजना की रही सही कसर भी पूरी कर दी है। सूखे नल ग्रामीणों को चिढ़ाने मात्र को रह गए हैं। लोग नौले धारों से बमुश्किल पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ताड़ीखेत क्षेत्र में पानी की बेहद परेशानी है।-विजय बिष्ट, ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed