फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students were made aware of wildlife conservation.

Almora News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of wildlife conservation.
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। तल्ला सल्ट के भौनखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, संरक्षण और जंगल में उनके जीवन से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के तौर पर मछोड़ मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी ने शिरकत की। चित्रकला प्रतियोगिता में राजेंद्र कुमार ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय और कंचन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को वन विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान एसडीओ काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी मोहान हेमा कर्नाटक, प्रधानाचार्य शंकर दयाल कांडपाल समेत शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed