फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions to file appeals after reviewing acquittal cases.

Almora News: दोषमुक्त मामलों की समीक्षा कर अपील दाखिल करने के निर्देश

Mon, 05 Oct 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 05 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Instructions to file appeals after reviewing acquittal cases.
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में अगस्त 2026 में जनपद के सत्र एवं अधीनस्थ न्यायालयों में दोषमुक्त हुए मामलों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों में तेजी लाने और अपील योग्य मामलों में तत्काल अपील दाखिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अभियोगों की पैरवी के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। उन्होंने अभियोजकों को प्रभावी पैरवी के साथ संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए। पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण विभाग और जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी शामिल किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति और सपोर्ट पर्सन को पीड़ितों को आवश्यक सहयोग देने तथा राहत राशि से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पॉक्सो अधिनियम को लेकर कार्यशाला आयोजित करने और इसमें चिकित्सा अधिकारियों व बाल कल्याण समिति को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट जोशी समेत संबंधित अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed