{"_id":"6ac3e9b03b7228f8cc0274bd","slug":"bright-start-students-shine-in-the-spacecraft-competition-ranikhet-news-c-235-1-rdp1011-149772-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: आकाशयान स्पर्धा में चमके ब्राइट स्टार्ट के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: आकाशयान स्पर्धा में चमके ब्राइट स्टार्ट के विद्यार्थी
Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में ट्राफी और प्रमाण पत्र प्राप्त करती प्रतिभागी छात्रा
जसपुर। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आकाशयान स्पर्धा में ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने चार श्रेणियों में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि सीनियर वर्ग की एक्सटेंपरी स्पर्धा में तमन्ना कांबोज ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की एयर रॉकेट्री में कक्षा पांच के वैभव और शौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने एक्सटेंपरी, हाइड्रो रॉकेट्री, पैराशूट रॉकेट्री और एयर रॉकेट्री में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक अमित कंबोज ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन