फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voting in Dwarahat for trade board election on 29

द्वाराहाट में 29 मार्च को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Voting in Dwarahat for trade board election on 29
द्वाराहाट में बैठक करते व्यापार संघ के लोग। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर में व्यापार मंडल चुनाव की कसरत तेज हो गई है। सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह रौतेला को मुख्य संरक्षक चुना गया। व्यापार संघ संरक्षक मंडल की बैठक में तय हुआ कि अन्य पदों के लिए 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए व्यापारियों के पंजीकरण होने लगे हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च है। भूपेंद्र कांडपाल, उमेश भट्ट, जगदीश जोशी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

21 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 22, 23 को मतदाता सूची की आपत्तियों का निस्तारण होगा। 24, 25 मार्च को नामांकन होंगे। 26 को नाम वापसी होगी। 29 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक नगर पंचायत सभागार में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बजे से मतगणना होगी। इसके बाद शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में लीलाधर फुलारा, भीम सिंह किरौला, उमेश भट्ट, विनोद जोशी, गिरीश भट्ट, देव सिंह अधिकारी, महेश पांडे, चंद्रशेखर भट्ट, जगदीश जोशी, कैलाश कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed