{"_id":"5fdce9378ebc3e41d23b8fbb","slug":"vollyball-in-dwarahat-ranikhet-news-hld4078616194","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ और रामनगर के बीच फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ और रामनगर के बीच फाइनल आज
विज्ञापन
द्वाराहाट में वालीबाल के सेमीफाइनल में भिड़ती टीमें। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शीतलापुष्कर मैदान में द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित तीन दिनी अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जनाडू वॉरियर्स लखनऊ और रामनगर की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। आज सुबह 11 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला जनाडू वारियर्स लखनऊ और भोजपुर मुरादाबाद टीमों के बीच खेला गया। जनाडू वारियर्स लखनऊ सीधे सेटों में भोजपुर मुरादाबाद को 25-18, 25-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंजाब और जस्सागांजा रामनगर की टीमों के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले सेट में जस्सागांजा रामनगर ने पंजाब को 25-21 से हराया, जबकि दूसरे सेट में पंजाब की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए जस्सागांजा रामनगर को 25-20 से शिकस्त दी। तीसरे निर्णायक सेट में जस्सागांजा रामनगर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 25-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट संयोजक भूपेंद्र कांडपाल ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे से फाइनल मुकाबला पांच सेटों में खेला जाएगा।
मुख्य निर्णायक डिप्टी डीएसओ यशपाल बिष्ट, शंकर सिंह, चंदन बिष्ट, शेखर तुषार कांडपाल, दिनेश सिंह रावत थे। इस अवसर पर विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, मनोज उपाध्याय, चंदू उपाध्याय, समिति अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, धीरेंद्र मठपाल सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मैच के उद्घोषक विमल साह, दिव्य दीप मिश्रा थे।