फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vivekanand Ranidhara Stood First

विज्ञान प्रश्न मंच में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा रहा अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vivekanand Ranidhara Stood First
विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा में विद्या भारती की ओर से संचालित स्कूलों की हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। विज्ञान प्रश्न मंच के तरुण वर्ग में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा की टीम कणाद ने प्रथम, विवेकानंद विद्या मंदिर द्वाराहाट की टीम रमन ने द्वितीय, बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम की टीम खुराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा की टीम वसु ने प्रथम, विद्या मंदिर रानीखेत की टीम कलाम ने द्वितीय, विद्या मंदिर द्वाराहाट की टीम खुराना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पत्र वाचन तरुण वर्ग में विवेकानंद रानीधारा अल्मोड़ा के छात्रों ने तरुण, किशोर व बाल वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा ने तरुण वर्ग में प्रथम, किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बाड़ेछीना ने द्वितीय, बाल वर्ग में बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा ने प्रथम, द्वाराहाट ने द्वितीय, बग्वालीपोखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में तरुण और किशोर वर्ग में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विवेकानंद और रानीखेत विद्या मंदिर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति गीत में तरुण वर्ग में बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम, किशोर वर्ग में बाड़ेछीना प्रथम, बाल वर्ग में बालिका विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आशु भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा ने तरुण और किशोर वर्ग में प्रथम, बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम और द्वाराहाट ने तरुण और किशोर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले स्कूल के कोषाध्यक्ष अरुण वर्मा, हेमंत जोशी, दिनेश लाल शाह, मनोहर कोरंगा, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed