{"_id":"63b07f626cd6535e44387c6c","slug":"viral-fever-case-hike-almora-news-hld487142451","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बच्चों को ठंड में तपा रहा है बुखार, डॉक्टर न होने से नहीं मिल सका उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बच्चों को ठंड में तपा रहा है बुखार, डॉक्टर न होने से नहीं मिल सका उपचार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते मरीज। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार व निमोनिया का प्रकोप बढ़ गया है। बड़ी संख्या में परिजन बच्चों को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने से उनकी दिक्कत बड़ गई है।
जिला अस्पताल में एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं लेकिन इसी बीच उनके अवकाश में जाने से बच्चों व उनके परिजनों की दिक्कत बढ़ गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बाल रोग विशेषज्ञ बीते दो दिनों से अवकाश पर थे। वहीं शनिवार को उनको कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बुला लिया गया। डॉक्टर के कक्ष का ताला नहीं खुला और बीमार बच्चाें तथा उनके परिजनों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
40 से 50 बच्चे पहुंच रहे रोजाना
अल्मोड़ा। जिले में ठंड बड़ते ही छोटे बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक हर रोज इन बीमारियों से जूझते हुए यहां 40 से 50 बच्चे पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर न होने से उनकी दिक्कत बढ़ गई है।
विज्ञापन
बुजुर्गों की फूलने लगी सांस
अल्मोड़ा। सूखी ठंड के बीच सांस के मरीजों में भी खासा उछाल आया है। खासकर बुजुर्गों में सांस की दिक्कत बढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ उमड़ी रही। इनमें से अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार व सांस संबंधी बीमारी से जूझते हुए यहां पहुंचे। प्रभारी पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने कहा सूखी ठंड में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर छोटे बच्चों को ठंड से बचाना होगा। संवाद
कोट-
बाल रोग विशेषज्ञ को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बुलाया गया था, जिस कारण वे अस्पताल में नहीं मिले। बैठक में शामिल होना भी जरूरी है। कल से वे यहां मौजूद रहेंगे।
डॉ. कुसुमलता, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।