{"_id":"581b727d4f1c1bab31437a3c","slug":"vir-chakra-bisht-statue-unveiled","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर चक्र विजेता हर सिंह बिष्ट की मूर्ति का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर चक्र विजेता हर सिंह बिष्ट की मूर्ति का अनावरण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
गांव में स्थापित मूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली गांव निवासी दो बार वीर चक्र विजेता नायब सूबेदार स्व. हर सिंह बिष्ट की मूर्ति उनके पैतृक गांव भनोली में स्थापित कर दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल डीपी थापा ने स्व. बिष्ट की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि नायब सूबेदार हर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में 10 दिसंबर 1947 को उड़ी के राहुरीदोग में सैन्य टुकड़ी ने शत्रुओं का डटकर मुकाबला किया और अधिकांश शत्रु सैनिकों को गिरफ्तार कर लिया। नायब सूबेदार बिष्ट के इस अदम्य साहस और कुशल नायकत्व के लिए महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया। वहीं दूसरी बार 1948 में जम्मू-कश्मीर में शत्रुओं के साथ युद्ध करते हुए नायब सूबेदार हर सिंह बिष्ट ने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए शत्रु सैनिकों के साथ ही उनके कमांडिग आफिसर को गिरफ्तार किया था। इसके लिए उन्हें दोबारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
देहरादून से आए कर्नल डीपी थापा ने नायब सूबेदार हर सिंह बिष्ट की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर नौ कुमाऊं अल्मोड़ा और चार कुमाऊं रानीखेत के जवानों ने बैंड वादन किया और वीर चक्र प्राप्त स्व. हर सिंह बिष्ट को सलामी दी। वक्ताओं ने नायब सूबदार बिष्ट के पराक्रम को सराहा और युवाओं से देश सेवा को आगे आने का आह्वान किया। संचालन गोविंद सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर गांव के प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, स्व. बिष्ट के तीन पुत्र दीवान सिंह बिष्ट, दलीप सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट के अलावा पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पांडे, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, शेखर सिंह बिष्ट के अलावा पूर्व सैनिक, स्थानीय ग्रामीणों के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर जीआईसी और ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन