{"_id":"5e29e71e8ebc3e7d7476e04a","slug":"villagers-took-out-a-procession-staged-a-sit-in-at-naini-to-demand-almora-news-hld37075353","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित ....... मांगों को लेकर नैनी में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित ....... मांगों को लेकर नैनी में ग्रामीणों ने जुलूस निकाला, धरना दिया
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नैनी में ग्रामीणों के निकले जुलूस में शामिल विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधाय?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जीआईसी नैनी में विज्ञान शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने समेत अन्य मांगों को लेकर नैनी चौगर्खा विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को छठे दिन भी नैनी कस्बे में धरना दिया। ग्रामीणों ने जुलूस निकला और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जीआईसी नैनी में विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आंदोलन को समर्थन दिया।
जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नैनी चौगर्खा में आईटीआई खोला गया और दो ट्रेड शुरू किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने आईटीआई का संचालन बंद कर दिया। इंटर कालेज में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के पदों को कांग्रेस सरकार ने भरा, लेकिन भाजपा ने बिना प्रतिस्थानी के तबादले कर दिए। भाजपा सरकार के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने जागेश्वर में हुए कार्यक्रम में नैनी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की, लेकिन अब तक नहीं खुली है।
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी बैंक की शाखा नहीं है। बैकिंग सुविधा का लाभ उठाने के लोगों को कई किमी दूर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय बर्बाद होने के साथ ही आने जाने में धन भी खर्च हो रहा है। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। कहा कि क्षेत्र की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडे, दिनेश चंद्र जोशी, राजेंद्र बिष्ट, भगवान खनी, हरीश जोशी, नैनी चौग्रखा विकास समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह खनी, सचिव खुशाल सिंह खनी, लक्ष्मण रावत, मोहन रावत आदि बैठे।