फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers organized a procession against the illegal liquor business

धौलादेवी के नाकोट गांव में ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers organized a procession against the illegal liquor business
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के नाकोट गांव में युवाओं की पहल पर ग्रामीणों ने मंगलवार को अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खुली बैठक कर गांव में शराब की अवैध बिक्री और सेवन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का एलान किया है।
विज्ञापन

गांव के युवा पंकज गोस्वामी के नेतृत्व में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ युवा अभियान चलाए हुए हैं। युवाओं ने गांव में शराब की बिक्री रोकने के लिए तस्करों को सप्ताहभर का समय दिया था। जिसकी अवधि मंगलवार को पूरी हो गई। मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में गांव की महिलाओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों की खुली बैठक हुई, जिसमें आम सहमति से गांव में शराब की अवैध बिक्री और सेवन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का एलान किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री और सेवन कर लड़ाई झगड़ा कर अशांति पैदा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रहरी को सौंपी गई। कहा कि ग्राम प्रहरी इस संबंध में लिखित शिकायत स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक के यहां करेंगे तो इसकी एक प्रति ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी। युवाओं के अभियान को गांव की प्रधान संगीता देवी और बीडीसी सदस्य भावना गोस्वामी का भी समर्थन मिला है।

प्रदर्शन और खुली बैठक में पंकज गोस्वामी, अमित गोस्वामी, ललित गोस्वामी, देवनाथ गोस्वामी, पूरननाथ गोस्वामी, भुवन चंद्र तिवारी, दिगंबर सनवाल, मदन मोहन रावल, चंदन कुमार, नीरज गोस्वामी, गुड्डू गोस्वामी, राकेश कुमार, राहुल कुमार, विनोद कुमार, कैलाश नाथ, संजय गोस्वामी, अनिल कुमार, दीपक कुमार, मनोज गोस्वामी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed