फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers jammed with empty utensils

ग्रामीणों ने खाली बर्तनों के साथ जाम लगाया

Mon, 08 May 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Mon, 08 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed with empty utensils
खाली बर्तनों के साथ जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

 सल्ट विकासखंड के मानिला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पेयजल संकट दूर नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को  मानिला-रामनगर मोटर मार्ग पर खाली बर्तनों के साथ जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने जल संस्थान और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान इस मार्ग से गुजर रहे सल्ट के तहसीलदार प्रताप राम का वाहन भी जाम में फंस गया। जल संस्थान के एसडीओ ने फोन पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने 15 दिन में आश्वासन पूरा नहीं होने पर नौला स्थित जल निगम दफ्तर में धरना देने का एलान किया। 

विज्ञापन


मानिला क्षेत्र के टिटोली, सकणना, कुलहील, सदर बाजार, क्वैरला, संसारी, तालों, फैना, नैल समेत कई गांवों में पानी की किल्लत चल रही है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मानिला-रामनगर मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सल्ट के तहसीलदार प्रताप राम स्याल्दे विकासखंड की तरफ जा रहे थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर तहसीलदार ने जल संस्थान के एसडीओ मनोज डंगवाल को सूचना दी। जल संस्थान के एसडीओ मनोज डंगवाल ने फोन पर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सदर बाजार में खराब पड़े हैंडपंप को बदलने, पेयजल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में टैंकर से पानी वितरित करने का आश्वासन दिया। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मानिला-बरकिंडा पंपिंग योजना से जलापूर्ति करने की मांग की है। कहा कि यदि 15 दिन के भीतर एसडीओ द्वारा दिया गया आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो नौला स्थित जल निगम कार्यालय में धरना शुरू कर दिया जाएगा। जाम लगाने वालों में प्रधान महिपाल अस्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधा देवी धौलाखंडी, रमेश नैल्वाल, मोहन बंगारी, बालम गिरी, महेश नैल्वाल, बाला दत्त नैल्वाल, गंगा देवी, बबीता असवाल, ममता तिवारी, हेमा नैनवाल, दीपा नैल्वाल, सोनू तिवारी, दिनेश नैल्वाल, पुष्कर असवाल, दिनेश धौलाखंडी आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed