{"_id":"69dd2bcf5e402479360b84dd","slug":"villagers-angry-over-land-purchase-by-outsiders-demand-ban-almora-news-c-232-1-alm1019-142102-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाहरी लोगों के जमीन खरीद पर ग्रामीणों में आक्रोश, रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाहरी लोगों के जमीन खरीद पर ग्रामीणों में आक्रोश, रोक की मांग
Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम सालीखेत क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की तरफ से तेजी से भूमि खरीद किए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात को ज्ञापन सौंपकर भूमि खरीद पर तत्काल रोक की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोग नियमों की अनदेखी कर जमीन खरीद रहे हैं जिससे क्षेत्र में जमीन के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए जमीन खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि हाल ही में हुई भूमि रजिस्ट्रियों की गहन जांच कर संदिग्ध मामलों को निरस्त किया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहां श्याम सिंह, दीवान रौतेला, आनंद जीना, प्रताप सिंह तड़ागी, अंबादत्त जोशी, गोपाल देव, सुनील महरा आदि थे।