{"_id":"5888e24a4f1c1b5c02cf603f","slug":"vietnam-indonesia-and-london-also-found-fame-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम, इंडोनेशिया और लंदन में भी मिली रूप को प्रसिद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वियतनाम, इंडोनेशिया और लंदन में भी मिली रूप को प्रसिद्धि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रूप दुर्गापाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूप दुर्गापाल का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र में काफी रमणीक प्राकृतिक और धार्मिक स्थल स्थल हैं। फिल्मों के निर्माण के लिए अल्मोड़ा जिले समेत उत्तराखंड में काफी संभावनाएं हैं। यदि हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाए तो फिल्मों के निर्माण के लिए यहां निर्माता आएंगे जिससे यहां के स्थानीय कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सरकार को पंतनगर तक नियमित हवाई सेवाएं संचालित करनी चाहिएं। रूप दुर्पापाल डेढ़ साल बाद दुगालखोला स्थितअपने घर आई हुईं हैं।
विज्ञापन
पूर्व स्वास्थ्य निदेशक प्रो. जेसी दुर्गापाल और प्रो. सुधा दुर्गापाल की पुत्री रूप दुर्गापाल ने 2012 में बालिका वधू में सांची का रोल किया। यह सीरियल कलर्स चैनल में 2012 से 2015 तक प्रसारित हुआ। इसके बाद बालवीर सीरियल में डरी परी का अभिनय किया। कलर्स में स्वरागिनी सीरियल में काव्या, सोनी टीवी में अकबर-बीरबल में इच्छा धारी नागिन और बीरबल, एनडीटीवी में गंगा सीरियल में सुप्रिया का रोल किया है। अमर उजाला से खास मुलाकात में उन्होंने कहा कि कहा बालिका वधू सीरियल वियतनाम में वियतनामी भाषा में प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस सीरियल को वहां काफी प्रसिद्धि मिली है। लंदन में गंगा सीरियल काफी हिट चल रहा है। इंडोनेशिया में गंगा और स्वरागिनी सीरियलों का प्रसारण चल रहा है। इनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया है और उन्हें इंडोनेशिया आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी तिथि तय नहीं है। वह कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्तराखंड में काफी संभावनाएं हैं बशर्ते सरकार यहां के लिए हवाई सेवाएं संचालित करे। रूप अच्छी गायक भी हैं। उनका कहना है कि जब भी मौका मिलेगा वह गायक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेंगी। भविष्य में गीतों की एलबम निकालने के बारे में भी सोच रही हैं।
विज्ञापन