{"_id":"5f1097538ebc3e63d61eb4bd","slug":"ventilator-in-almora-almora-news-hld389965853","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला और बेस अस्पताल में जल्द ही मिल जाएगी वेंटिलेटर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला और बेस अस्पताल में जल्द ही मिल जाएगी वेंटिलेटर की सुविधा
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिला अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन के बारे में जानकारी लेते पीएमएस डा. आरसी पंत।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के अस्पतालों में मरीजों को अब शीघ्र ही वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में तीन वेंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं। बरेली से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने अस्पताल में वेंटिलेटर इंस्टॉल किए। वहीं बेस अस्पताल में भी 25 वेंटिलेटर फिट करने का कार्य शुरू किया गया। अब जल्द वेंटिलेटर शुरू होने से रोगियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कोरोना काल में अस्पतालों के लिए वेंटिलेटर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत अल्मोड़ा में तीन और बेस अस्पताल में 25 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए हैं। अस्पताल में पिछले दिनों वेंटिलेटर मशीन पहुंच गई थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार को वीएनवाई हेल्थ केयर बरेली से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने जिला अस्पताल में तीन वेंटिलेटर स्टॉल किए। इंजीनियर योगेश पटेल ने बताया कि पीएम केयर फंड के तहत भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड कंपनी द्वारा लगाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर तक जिला अस्पताल में तीन वेंटिलेटर स्थापित कर दिए गए हैं।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटर पूर्व में पहुंच चुके थे। टीम ने वेंटिलेटर इंस्टॉल कर दिए गए हैं। मशीनों की गुणवत्ता को परखा गया है, वेंटिलेटर सुविधायुक्त हैं। इस दौरान अब बेस अस्पताल में वेंटिलेटर स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि टीम पहुंच गई है, मशीन को इंस्टॉल करने के लिए स्थान चिन्हित करने समेत कार्य में जुटें हैं। एनवाई हेल्थ केयर से वेंटिलेटर स्टॉल करने पहुंची चार सदस्यीय टीम में इंजीनियर योगेश पटेल, प्रशांत पटेल, आराध्या वासने, आशु कुमार मौजूद रहे।