फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vdo Post Vacant in Almora

अल्मोड़ा जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 66 पद खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vdo Post Vacant in Almora
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) के 66 पद रिक्त चल रहे हैं। जिले में वीपीडीओ के 106 पद सृजित हैं। एक वीपीडीओ के जिम्मे 35 से 40 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में जहां ग्राम्य विकास पर असर पड़ रहा है वहीं ग्रामीणों को भी जरूरी प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतों और देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारें उत्तराखंड के गांवों के विकास की बातें जोरशोर से करती हैं लेकिन जिले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की कमी के चलते ग्राम्य विकास योजनाओं की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। वीपीडीओ की कमी से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, पीएम आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनएचएम से संबंधित कार्यों पर असर पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों को बीपीएल प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रमाण पत्रों को बनाने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

कई बार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के दूसरे ग्राम पंचायतों में रहने के दौरान भी ग्रामीणों को प्रमाणपत्रों को बनाने में देरी का सामना करना पड़ता है।
-जिले में वर्तमान में वीपीडीओ के 66 पद रिक्त चल रहे हैं। खाली पदों की सूचना शासन और ग्राम्य विकास निदेशालय को भेजी गई है। ये पद शासन स्तर से ही भरे जाते हैं। ग्राम्य विकास के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश नाथ तिवारी, डीडीओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed