फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand will become a hub of sports: CM

उत्तराखंड बनेगा खेलों का हब : सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will become a hub of sports: CM
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने फुटबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और प्रसिद्ध कोच लियाकत अली खान को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और उत्तराखंड को खेलों का केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री ने खेल अवसंरचना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 50 बेड की क्षमता वाला छात्रावास बनाया जाएगा। बैडमिंटन कोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जीर्णोद्धार, हैंडबाल कोर्ट का निर्माण तथा जीआईसी खेल मैदान में हॉकी व फुटबाल के लिए दिन-रात उपयोग योग्य आर्टिफिशियल टर्फ मैदान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन




स्वास्थ्य, पर्यटन और कनेक्टिविटी पर भी फोकस



मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के समग्र विकास के लिए स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सोबन सिंह जीना मेडिकल इंस्टीट्यूट में 100 नई एमबीबीएस सीटें और 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं। बेस अस्पताल में कार्डियक केयर यूनिट शुरू की गई है जबकि पांच करोड़ रुपये की लागत से महिला चिकित्सालय का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत जागेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों का विकास किया जा रहा है। शहरी समस्याओं के समाधान के लिए अल्मोड़ा में 21 वाहन पार्किंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


खेल नीति से बनेगा उत्तराखंड स्पोर्ट्स हब

मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ियों के हित में राजकीय सेवाओं में 4 प्रतिशत खेल कोटा दोबारा लागू किया गया है। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को सहयोग दिया जा रहा है। खेल रत्न पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान लागू किया जाएगा जिसके तहत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना होगी। हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से राज्य को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद



केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed