{"_id":"5a89aee24f1c1bca798ba66e","slug":"uttarakhand-s-first-post-office-passport-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा में उत्तराखंड के प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का रविवार को शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि केेंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत के अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के लोगों को भी फायदा होगा। पहले दिन पासपोर्ट बनवाने के लिए दस लोगों के आवेदन जमा किए गए। पासपोर्ट सेवा केंद्र सोमवार से शुक्रवार खुला रहेगा।
विज्ञापन
टम्टा ने कहा कि अब तक कुमाऊं के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होेने के साथ आने जाने में परेशानी अलग से होती थी। ऐसे में केंद्र सरकार ने पहाड़ के युवाओं की सुविधा के लिए अल्मोड़ा समेत कुमाऊं के चार शहरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया। इस कड़ी में 27 फरवरी को रुद्रपुर, 28 फरवरी को काठगोदाम और नैनीताल में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हो जाएंगे। सभी केंद्रों में रोजाना 50-50 अप्वाइंटमेंट दिए जाएंगे। इससे रोजगार और शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले युवाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी आभार जताया। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने को अच्छा कदम बताया। इस मौके पर डाक निदेशक उत्तराखंड परिमंडल वीके सिंह ने डाक सेवाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
कोट--
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र इस प्रदेश का प्रथम पासपोर्ट केंद्र है। अन्य मुख्यालयों में भी यह सेवा डाकघर के माध्यम से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। सोमवार से शुक्रवार रोजाना सुबह दस से पांच बजे तक 50 लोगों के आवेदन लिए जाएंगे।
-ऋषि अंगरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी