फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Water did not reach the village in Ramikhet

Ranikhet: मिशन समाप्ति की ओर लेकिन फिर भी नहीं पहुंचा गांव तक पानी, 1200 से अधिक की आबादी परेशान

Mon, 11 Mar 2024 01:29 PM IST
हीरा मेहरा चेतन जोशी, संवाद
चेतन जोशी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Mar 2024 01:29 PM IST
सार

हर घर नल पहुंचाने के उद्देश्य से देश में जल जीवन मिशन की शुरुआत हुई थी। लेकिन रानीखेत के गांव ऊणी तक इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। आज तक गांव न तो योजना के तहत कनेक्शन लगे हैं और ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कोई पेयजल योजना बन सकी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Water did not reach the village in Ramikhet
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हर घर नल पहुंचाने के उद्देश्य से देश में जल जीवन मिशन की शुरुआत हुई थी। मिशन पूर्णता की ओर है लेकिन रानीखेत के गांव ऊणी तक इसका लाभ अब तक नहीं मिला है। आज तक गांव न तो योजना के तहत कनेक्शन लगे हैं और ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कोई पेयजल योजना बन सकी है। 1200 की आबादी अब भी प्राकृतिक जल स्रोत से अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर है।

वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत हुई जो इस माह के अंत में समाप्त हो जाएगी। योजना का उद्देश्य घरों तक पानी पहुंचाना था। रानीखेत के चार गांवों ऊणी, मल्ला गैरा, तल्ला गैरा, मल्ला सीमा में आज भी यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। हालात यह हैं कि आजादी के 75 और राज्य गठन के 24 साल बाद भी इन गांवों के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोई योजना ही नहीं बन सकी, घरों में सूखे कनेक्शन लगने तो दूर की बात है। गांवों से आधा किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोत ही इनकी जरूरत पूरी करने का एकमात्र साधन है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें-  खुलासा: अल्मोड़ा और चंपावत का पानी सबसे शुद्ध, पिथौरागढ़ के पानी में चूना अधिक; जांच में सामने आए आंकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घंटों लगती है लाइन, तब मिलता कुछ लीटर पानी
चारों गांवों के विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ पानी भरना भी मुख्य कार्य है जो दैनिक दिनचर्या में शामिल है। सुबह के समय विद्यार्थी के लिए परिजनों की पानी को जरूरत को पूरा करने इस प्राकृतिक जल स्रोत की दौड़ और इसके बाद विद्यालय की दौड़ लगाना मजबूरी बन गया है। वहीं भीड़ अधिक होने से यहां लंबी लाइन लगती है तब जाकर कुछ लीटर पानी उपलब्ध हो रहा है।

बोले लोग-
अब तक गांव के लिए कोई पेयजल योजना नहीं बन सकी है। हम सिर्फ प्राकृतिक जल स्रोत पर निर्भर हैं। जल्द गांव तक पानी पहुंचाने के दावे तो हो रहे हैं जो कब धरातल पर उतरेंगे किसी को पता नहीं है। -सुनीता, ग्राम प्रधान, ऊणी।

अब तक ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोत से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। सोचा था जल जीवन मिशन योजना के तहत हमारे घरों में भी नल से जल टपकेगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। -जीवन बुधानी, पूर्व प्रधान, ऊणी।

ऊणी ग्राम सभा को बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना से जलापूर्ति होनी है। योजना निर्माणाधीन है। अगले कुछ महीनों में गांव तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। -भारत सिंह रावत, एई, जल निगम, रानीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed