फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Two people died in pickup accident in Almora

Uttarakhand Accident: अल्मोड़ा में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो लोगों की मौत

Fri, 19 Jan 2024 04:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jan 2024 04:10 PM IST
सार

अल्मोड़ा में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन में सवार चालक सहित एक अन्य युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two people died in pickup accident in Almora
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के स्याल्दे तहसील के अंतर्गत वल्मरा-कैहड़गांव सड़क पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन में सवार चालक सहित एक अन्य युवक की मौत हो गई। दूसरे दिन घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते बृहस्पतिवार देर रात चालक विजय सिंह (35) निवासी सुनोली मोहलिया अपनी पिकअप संख्या यूके 03 सीए 1820 से अपने सहयोगी त्रिलोक राम (26) निवासी तामाढौन को उसके घर छोड़ने जा रहा था। सहयोगी के घर को जाने वाले रास्ते पर दोनों वाहन से उतरे। इसी बीच सड़क की कच्ची मिट्टी धंसने से वाहन पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह लोगों की नजर सड़क से नीचे पलटे वाहन पर पड़ी। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दोनों वाहन के नीचे दबे मिले और उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड के भाजपा नेता को यूपी की कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराना है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को रेस्क्यू किया। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपे गए। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed