{"_id":"65aa0a1efc365e2773061733","slug":"uttarakhand-news-mother-forced-marriage-of-minor-daughter-in-almora-2024-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मां ने नाबालिग बेटी की जबरदस्ती करा दी शादी, पिता को नहीं लगी भनक; हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मां ने नाबालिग बेटी की जबरदस्ती करा दी शादी, पिता को नहीं लगी भनक; हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 19 Jan 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:05 AM IST
सार
Almora News: अल्मोड़ा से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी जबरदस्ती करवा दी। पिता को भी इसकी भनक नहीं लगने दी। बाद में बेटी ने पिता को फोन कर जानकारी दी तब उन्हें पता चला।
विज्ञापन
मां ने बेटी का किया बाल विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र की एक महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग बेटी का हल्द्वानी में विवाह कर दिया। मामले की भनक पति को नहीं लगने दी। नाबालिग के विवाह की जानकारी होने पर पिता ने पुलिस में तहरीर सौंपी। मामले में मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दूल्हे को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसके मुताबिक उसकी पत्नी 10 साल पहले घर से गायब हो गई थी। कुछ समय पहले सास के निधन पर वह घर लौटी और पिता के साथ रह रहे चार बच्चों को लेकर गांव के घर में अलग रहने लगी। आरोप है कि बीती 12 जनवरी को उसने हल्द्वानी में 10 वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का बाल विवाह कर दिया। बेटी ने पिता को फोन पर कर जानकारी दी तब उन्हें पता चला। आरोप है कि मां ने बच्चों का स्कूल भी छुड़ा दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Tiger Attack: उत्तराखंड में नहीं थम रहे बाघ के हमले, अब बाइक सवार लोगों पर झपटा; दो जांबाजों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर केस
पिता की तहरीर पर मां और दूल्हे निवासी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। मां की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी
पिता की तहरीर पर मां और दूल्हे निवासी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। मां की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी