{"_id":"589a100b4f1c1b8752379927","slug":"uttarakhand-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा के घोषणा पत्र में नशामुक्त उत्तराखंड मुद्दा बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा के घोषणा पत्र में नशामुक्त उत्तराखंड मुद्दा बना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
तस्करों के साथ एसएसपी और अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मंगलवार को देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में नशामुक्त उत्तराखंड, राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, महिलाओं को किसान का दर्जा दिलाने, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, माफियाराज का खात्मा, सबको स्वास्थ्य, शिक्षा मुफ्त में उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा चुनाव के समय शराबबंदी की बात कह रही हैं लेकिन सत्ता में रहते हुए इन पार्टियों ने शराब माफिया को ही बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाली क्षेत्रीय पार्टिया चाहतीं तो शराब पर लगाम लगा सकती थी लेकिन शराब माफिया से सांठगांठ के कारण शराबबंदी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन