फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two people died in separate incidents; one lost a husband, while the other lost a father

ऊधमसिंह नगर: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, किसी ने पति तो किसी ने पिता को खोया;

Sat, 10 Oct 2026 12:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 10 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसों में किसी ने पति तो किसी ने पिता को खो दिया। दोनों मृतकों के परिवार में पत्नी और दो-दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Two people died in separate incidents; one lost a husband, while the other lost a father
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर जिले में शुक्रवार रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जगतपुरा निवासी संतोष राय (45) की कार की टक्कर से जान चली गई, जबकि दिनेशपुर के जयनगर निवासी पुष्कर सिंह (45) की स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों हादसों में दो परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया।

विज्ञापन

जगतपुरा निवासी संतोष राय शुक्रवार रात बाइक से कालीनगर गए थे। चंडीपुर के सामने एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

विज्ञापन

वहीं, दिनेशपुर के जयनगर निवासी पुष्कर सिंह सिडकुल की कंपनी से छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे टाटा इंपेरियल के पास एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुष्कर की मौत से उनकी पत्नी और दो बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed