{"_id":"6ac9ddf5037332c0bc0a6282","slug":"demand-for-compensation-of-50-000-per-acre-for-crop-loss-congress-members-stage-protest-at-the-collectorate-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: फसल नुकसान पर 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: फसल नुकसान पर 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Sat, 10 Oct 2026 12:11 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:11 PM IST
सार
रुद्रपुर में फसल नुकसान पर कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, बिजली बिल माफ करने और गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
विज्ञापन
फसल नुकसान पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रुद्रपुर में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में रविवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए उन्होंने किसानों को मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। इसके बाद एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर किसानों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन
किसान कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरमिंदर सिंह ढिल्लों (लाडी) के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से ऊधम सिंह नगर जिले में धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा किसानों के बिजली बिल माफ करने और गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। ज्ञापन में उत्तराखंड की चीनी मिलों को नवंबर के पहले सप्ताह में चालू कराने की मांग भी की गई, ताकि किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन