फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Using polyethylene, then five thousand fines

पॉलीथिन का प्रयोग किया तो पांच हजार जुर्माना

Tue, 07 Nov 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 07 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

सल्ट में तहसील दिवस मनाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने सल्ट विकासखंड को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने सल्ट विकासखंड को जैविक खेती के लिए चयनित किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर, होर्डिंग और रैली निकाल कर इसका प्रचार-प्रसार करना होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यवसायी पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता, जनप्रतिनिधियों से सल्ट को पॉलीथिन मुक्त बनाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने मांस विक्रेताओं को 15 दिन के भीतर गड्ढा तैैयार कर उसमें मांस की गंदगी का निस्तारण करने के निर्देश दिए। खुले स्थानों पर मांस की गंदगी का निस्तारण करने पर दुकान को सील करने की चेतावनी दी। बैठक में जन प्रतिनिधियों ने भवाली गांव में छह माह पूर्व करंट लगने से एक महिला की मौत के छह माह बाद भी प्रभावित परिवार को मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, स्वास्थ्य, पानी, बिजली की शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर तहसीलदार प्रताप राम टम्टा, विकासखंड अधिकारी खीमानंद बुधलाकोटी, डा. सुधांशु मिश्र, संदीप शर्मा, संदीप नौटियाल, प्रधान श्याम भंडारी, प्रधान गिरीश राणा, विनोद ध्यानी, महेंद्र राणा, लाल सिंह रावत, कौशल सिंह चौहान, उमेश शर्मा, कमल सिंह, कमलेश कुमार, जीतू पाल, गोविंद सिंह, इंद्र सिंह, मदन सिंह, महेंद्र सिंह, घनानंद,रघुवर दत्त, प्रेम सिंह, सुंदर सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed