{"_id":"640386b87a331842180c17a5","slug":"upcl-is-irresponsible-in-cutting-the-power-of-street-lights-almora-news-c-8-1-72819-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: यूपीसीएल का स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटना गैर जिम्मेदाराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: यूपीसीएल का स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटना गैर जिम्मेदाराना
Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी। संवाद
अल्मोड़ा। यूपीसीएल की ओर से नगर की चार हजार स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे जाने पर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर पालिका का पक्ष साझा किया। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन के किराए का आठ करोड़ से अधिक का भुगतान पालिका को करना है।
पालिका को बिजली के बिल के तीन करोड़ रुपये चुकाने हैं। यह मामला शासन में विचाराधीन है लेकिन निर्णय आने से पहले ही यूपीसीएल ने स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटकर नगर के लोगों की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बिजली जोड़ी गई। बताया कि नगर के चारों तरफ तेंदुए का आतंक है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटकर यूपीसीएल ने गैर जिम्मेदाराना काम किया है जिसका पालिका विरोध करती है। संवाद