फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   UP U-19 team selection camp in Basanti

अंडर-19 यूपी क्रिकेट टीम के शिविर में बसंती का चयन

Wed, 02 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बसंती कोरंगा का चयन उप्र की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के संभावित 30 खिलाड़ियों के शिविर के लिए हुआ है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन



बसंती अल्मोड़ा में क्रिकेट कोच लियाकत अली खान की देखरेख में प्रशिक्षण ले रही हैं। जुबरा कपकोट (बागेश्वर) निवासी कुंवर सिंह कोरंगा और तुलसी देवी की पुत्री बसंती की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई।
विज्ञापन


 क्रिकेट कोच लियाकत अली ने बताया बसंती का चयन प्रथम प्रयास में ही शिविर के लिए हो गया है। वह ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं।

संसदीय सचिव मनोज तिवारी, परिसर निदेशक डा. आरएस पथनी, डीएसडब्ल्यू प्रो. दया पंत, सूक्ष्म कर निर्धारण समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, मनोज सनवाल, अहमद अली, टैनी वर्मा, धीरु मर्तोलिया, राजू तिवारी, हेम तिवारी, मनोज जोशी, दीपक मेहता, मुकेश नेगी आदि ने आशा जताई है कि बसंती शिविर में अच्छा प्रदर्शन उप्र की टीम में जगह बनाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed